{"_id":"5bc935aabdec22694423fc81","slug":"153991309916-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटी कैब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तीन बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटी कैब
Updated Fri, 19 Oct 2018 07:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बदमाशों ने चालक को बंधक बनाकर लूटी कैब
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के सेक्टर-137 से बदमाशों ने परी चौक के लिए लिफ्ट लेकर चालक को बंधक बनाकर कैब लूट ली। बदमाश चालक को दनकौर क्षेत्र में फेंककर भाग गए। कार में लगे जीपीएस की अंतिम लोकेशन बुलंदशहर में मिली है। दिल्ली निवासी सौरभ राठौर ने पुलिस को शिकायत दी है कि वह बुधवार रात लगभग 12 बजे सेक्टर-137 के पास से स्विफ्ट कार से गुजर रहे थे। वहां तीन युवक परी चौक के लिए कैब में सवार हो गए। पांच मिनट बाद युवकों ने लघु शंका के लिए कैब रुकवा ली। कैब रुकने पर बदमाशों ने पिस्टल कनपटी पर तान दी और उसे बंधक बनकर दनकौर क्षेत्र में ले गए। इसके बाद कार लूटकर फरार हो गए। दनकौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और पीड़ित को सूरजपुर कोतवाली भेज दिया।