फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पांच हजार रुपये उधार नहीं दिए तो बच्चे का अपहरण कर लिया

पांच हजार रुपये उधार नहीं दिए तो बच्चे का अपहरण कर लिया

Sat, 13 Oct 2018 05:48 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 05:48 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार रुपये उधार नहीं दिए तो बच्चे का अपहरण कर लिया
नोट: एटा व फिरोजाबाद, यूपी के लिए उपयोगी....
विज्ञापन


पांच हजार रुपये उधार नहीं दिए तो बच्चे का किया अपहरण
-पुलिस ने आरोपी को यूपी के फिरोजाबाद से किया गिरफ्तार, बच्चे को कराया मुक्त
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। नांगलोई इलाके में एक व्यक्ति ने आरोपी को पांच हजार रुपये उधार नहीं दिए, तो उसने व्यक्ति के सात वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया। नांगलोई थाना पुलिस ने 72 घंटे में अपहरण की इस गुत्थी को सुलझाते हुए बच्चे को सकुशल मुक्त कराकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बाहरी जिला डीसीपी सेजू पी कुरुबिल्ला ने बताया कि नांगलोई इलाके से सात वर्षीय बच्चे के गायब होने की सूचना आठ अक्तूबर को मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर स्वर्ण पार्क मुंडका निवासी लल्लू सिंह ने बताया कि उसका सात वर्षीय बेटे का किसी ने अपहरण कर लिया है। अपहरण का मामला दर्ज कर दो टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। जिसमें एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर बच्चे को ले जाता दिखाई दे रहा है। मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए फरीदाबाद में दबिश दी गई। वहां आरोपी की बहन रहती है। वह बच्चे को लेकर बहन के घर गया था। हालांकि पुलिस के फरीदाबाद पहुंचने से पहले वह बच्चे को फिरोजाबाद ले गया। लेकिन पुलिस टीम ने कोटला रोड थापा खुर्द सवित्रा नगर फिरोजाबाद में दबिश देकर बच्चे को मुक्त करा लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वह लल्लू सिंह के पड़ोस में रहता है। उसने छह अक्तूबर को पांच हजार रुपये उधार मांगे थे। लल्लू सिंह ने उसे पैसे देने से मना कर दिया था। उसको सबक सिखाने के लिए उसने उसके सात वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिर्या। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed