फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पहाडग़ंज के होटल में मिला युवती का शव, युवक के साथ आई थी मृतका

पहाडग़ंज के होटल में मिला युवती का शव, युवक के साथ आई थी मृतका

Fri, 12 Oct 2018 05:56 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 05:56 AM IST
विज्ञापन
पहाडग़ंज के होटल में मिला युवती का शव, युवक के साथ आई थी मृतका

विज्ञापन
पहाड़गंज के होटल में मिला युवती का शव
प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम देने की आशंका, युवक के साथ आई थी मृतका

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गुरुवार की रात दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक होटल में युवती के शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका की पहचान उत्तम नगर निवासी अल्का (25) के रूप में की है। पहाड़गंज थाना पुलिस ने इस संबंध में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने होटल से सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली है। युवती एक युवक के साथ होटल आई थी। वारदात के बाद से वह फरार है। आशंका है कि वारदात को प्रेम-प्रसंग के चलते अंजाम दिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलका गुरुवार दोपहर को एक युवक के साथ होटल पहुंची थी। होटल स्टाफ से मिले रजिस्टर के अनुसार चेकइन का वक्त भी दोपहर का था। एक ही कमरे में दोनों ने चेकइन किया। देर शाम तक स्टाफ को कमरे से किसी भी तरह की गतिविधि की आहट तक नहीं मिली। इसके बाद होटल स्टाफ ने कमरे को खटखटाना शुरू किया। काफी देर तक कमरा न खुलने के कारण मास्टर की के जरिए कमरे का लॉक खोला तो अंदर अलका का शव पड़ा था। कमरे में रखे लैंडलाइन फोन का तार उसके गले में लिपटा था, जिससे पुलिस आशंका व्यक्त कर रही है कि युवक ने युवती का तार से गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन




आज के कार्यक्रम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर प्रदर्शन
समय दोपहर 2 बजे
स्थान मथुरा रोड
भाजपा ओबीसी की बाइक रैली
स्थान पंडित पंत मार्ग
समय दोपहर 12 बजे
यौन शोषण के खिलाफ प्रदर्शन
समय दोपहर 12.30 बजे
स्थान पॉर्लियामेंट स्ट्रीट
भजन संगीत कार्यक्रम
समय शाम 5 बजे
स्थान मयूर विहार फेज 1
------
परीक्षित निर्भय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed