फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कसल्टेंसी फर्म की महिला निदेशक की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग

कसल्टेंसी फर्म की महिला निदेशक की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग

Tue, 09 Oct 2018 06:12 AM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
कसल्टेंसी फर्म की महिला निदेशक की कार पर बदमाशों ने की फायरिंग
कसल्टेंसी फर्म की महिला निदेशक की कार पर फायरिंग
विज्ञापन

मसाला कंपनी के मालिक पर गोली चलवाने का आरोप
स्कूटी सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । धौलाकुंआ इलाके में रविवार रात स्कूटी सवार बदमाशों ने एक कसल्टेंसी फर्म की महिला निदेशक की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली निदेशक को नहीं लगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया। महिला ने एक मसाला कंपनी के मालिक पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा रखा है। महिला का आरोप है कि उसी विवाद को लेकर उस पर हमला किया गया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर बदमाशों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता सुभाष नगर में रहती है। रविवार रात वह मोती बाग स्थित गुरुद्वारा में मत्था टेकने के बाद अपनी कार से घर जा रही थी। बरार स्क्वायर के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। महिला को लगा कि युवक उससे टायर पंचर होने की बात कह रहे हैं। एक बार उसने कार की रफ्तार को कम किया, लेकिन जब युवक उसे नीचे उतरने का इशारा करने लगे तो वह कार की रफ्तार को बढ़ाकर भागने की कोशिश की। इसी दौरान बदमाशों ने महिला को निशाना बनाते हुए उसपर दो गोली चला दी। डर की वजह से महिला ने कार रोक दी। उसके बाद बदमाश कार के आगे पहुंचकर तीन गोली चलाकर फरार हो गए। महिला ने खुद को किसी तरह से बचाया। कार के शीशे चकनाचूर हो गए।
विज्ञापन




महिला का आरोप मामला वापस लेने को लेकर मिल चुकी है कई बार धमकी
पीड़िता का आरोप है कि मसाला कंपनी के मालिक के खिलाफ उसकी ओर से दर्ज करवाए गए मामले को वापस लेने के दबाव को लेकर उसपर गोलियां चलवाई गई है। उसने बताया कि उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत घटना को अंजाम दिलवाया है। इस मामले को लेकर उसे पहले भी धमकियां मिल चुकी है। ये हमलावर मुझे मारने के इरादे से ही आए थे, लेकिन मैं किसी तरह बच गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के आरोपों की भी जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed