{"_id":"5bb924c7867a5514ac26ee45","slug":"153886020820-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
ग्रेटर नोएडा। कासना गांव निवासी महिला की दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है। मायके पक्ष के लोगों ने फरार आरोपियों से खतरा बताते हुए एसएसपी से गिरफ्तारी व कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कासना गांव निवासी धर्मवीर सिंह ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी सरिता का विवाह गांव के ही लवनीत उर्फ लाला से किया था। विवाह में उन्होंने लगभग ढाई करोड़ रुपये खर्च किया था। इसके बावजूद मायके वाले नकदी और प्लाट की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुराल वालों ने सरिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आरोप है कि 28 सितंबर को मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने फांसी लगाकर उसकी हत्या की कोशिश की, बाद में सरिता की अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पति समेत चार ससुराल वालों पर रिपोर्ट दर्ज की थी। शनिवार को पीड़ित पक्ष ने कलेक्ट्रेट मंत्री जयप्रताप सिंह के सामने एसएसपी से शिकायत कर गिरफ्तारी व सरिता के ससुर पर गुंडा एक्ट आदि में कार्रवाई की मांग की है। ब्यूरो