{"_id":"5bb3f462867a557f6b0b9815","slug":"15385201413-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जामा मस्जिद होटल के बाहर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जामा मस्जिद होटल के बाहर लावारिस बैग मिलने से हड़कंप
Updated Wed, 03 Oct 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामा मस्जिद के बाहर दो लावारिस
बैग मिलने से अफरा-तफरी
सबहेड
- सूचना पर दौड़ी पुलिस, एक बैग में कपड़े और कश्मीरी युवक की मिली आईडी व दूसरे में कुछ औजार मिले
क्रासर
- पुलिस ने तलाशी के बाद कहा, बैग में कुछ संदिग्ध नहीं
- आईडी के आधार पर कश्मीरी युवक की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामा मस्जिद के जामिया होटल के बाहर सोमवार रात दो लावारिस बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में आसपास के इलाके को खाली करा दिया। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड टीम की जांच में एक बैग में कपड़े और कश्मीरी युवक की वोटर आईडी मिली। वहीं, दूसरे में पेचकस व कुछ अन्य औजार रखे हुए थे। हालांकि, वोटर आईडी के आधार पर पुलिस कश्मीरी युवक की तलाश कर रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस के मुताबिक सोमवार रात करीब 9.15 बजे सूचना मिली कि जामा मस्जिद के होटल जामिया के बाहर दो लावारिस बैग पड़े हैं। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद बैग में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहंी मिली है। एक बैग से बरामद कश्मीरी युवक की आईडी के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।