{"_id":"5bb28f37867a557f24049678","slug":"153842870815-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटियाला हाउस कोर्ट में दो पिस्टल व तीन कारतूस बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पटियाला हाउस कोर्ट में दो पिस्टल व तीन कारतूस बरामद
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटियाला हाउस कोर्ट में दो तमंचे और तीन कारतूस मिले
- कोर्ट की सुरक्षा पर उठे सवाल, पुलिस ने किया मामला दर्ज, सीसीटीवी फुटेज से छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट के भीतर सोमवार दोपहर एक बोरी में से दो तमंचे व तीन कारतूस मिले हैं। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने हथियारों को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि कोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सोमवार दोपहर सूचना मिली कि कोर्ट परिसर में बने वकीलों के चैंबर के पास मलबे पर एक बोरी पड़ी है। गेट नंबर-7 के पास मिली बोरी को जब लोगों ने खोलकर देखा तो उसमें दो तमंचे व तीन कारतूस रखे मिले। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि वकीलों के चैंबर के पास एक अधिवक्ता के ऑफिस में नवीनीकरण का काम चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कोर्ट परिसर में हथियार लेकर कौन आया, इसकी छानबीन की जा रही है। वहीं, कोर्ट में हथियार मिलने से कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की छानबीन कर रही है। ब्यूरो