{"_id":"5bb28f2e867a557f6f60db58","slug":"153842869817-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंट की गोली मारकर हत्या कर कैश लूटने वाला दबोचा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंट की गोली मारकर हत्या कर कैश लूटने वाला दबोचा गया
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एजेंट की हत्या कर नकदी लूटने वाला दबोचा
- आरोपी ने साथी के संग कैश कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या कर दी थी
- आरोपियों ने पीड़ित से 11.32 लाख रुपये लूट लिए थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। सरिता विहार थाना पुलिस ने कैश कलेक्शन एजेंट की गोली मारकर हत्या करने व 11.32 लाख रुपये लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली थी। फुटेज से आरोपी के बारे में सुराग हाथ लगा।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, मैसर्स राइटर सेफ गार्ड कंपनी के लिए रघुवीर प्रसाद मीणा (26) कैश कलेक्शन का काम करता था। 19 सितंबर को ओखला अंडरपास के पास दो बाइक सवारों ने रघुवीर को गोली मारकर उससे 11,32,590 लाख रुपये लूट लिए थे। गंभीर रूप से घायल मीणा को अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। थाना सरिता विहार पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की। जांच में पता लगा कि रघुवीर प्रसाद अलग-अलग जगहों से नगदी एकत्र करता था और कंपनी के गुरुग्राम ऑफिस में जमा कराता था या फिर कंपनी की कैश वैन में जमा करा देता था। घटना वाले दिन उसने लाल कुंआ, ओखला फेज-एक व दो और तुगलकाबाद एक्सटेंशन से 11.32 लाख रुपये एकत्र किए थे।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पुल प्रह्लादपुर, विश्वकर्मा कॉलोनी, लाल कुंआ, ओखला, तुगलकाबाद एक्सटेंशन, मथुरा रोड, आउटर रोड व ओखला फेज-तीन और गोविंदपुरी आदि जगहों पर लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इनमें से एक फुटेज से आरोपी की पहचान हुई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने 30 सितंबर को लाल कुंआ निवासी अविनाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक व 81,600 रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन
आरोपी का पिता कंपनी की कैश वैन में गार्ड की नौकरी करता है। पिता से अविनाश को कैश कलेक्शन एजेंट के बारे में पता लग गया था। अविनाश उबर कैब में ड्राइवर की नौकरी करता था। जल्द अमीर बनने के लिए उसने साथी भीकम के साथ नगदी लूटने की साजिश रची। इन्होंने 18 सितंबर को भी कलेक्शन एजेंट को लूटने का प्रयास किया था, लेकिन कामयाब नहीं हो सके थे। पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है।