फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की करवायी हत्या

महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की करवायी हत्या

Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की करवायी हत्या
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी पूर्व प्रेमी की हत्या
विज्ञापन


- सर्विलांस और फुटेज के जरिए दबोचे गए दोनों आरोपी

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। युवक की हत्या के आरोप में द्वारका नार्थ थाना पुलिस ने महिला सहित उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। राजाराम महिला का पूर्व प्रेमी था। 28 सितंबर को उसका शव रेडिसन होटल के पास स्थित पार्क में मिला था। इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई है। आरोपियों के पास से तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनकी पहचान अनीता और करण के रूप में हुई है।

जिला पुलिस उपायुक्त ऐटों अल्फोंस ने बताया कि 28 सितंबर को पुलिस को रेडिसन होटल के पास पार्क में राजाराम का शव मिला था। वह भारत विहार का रहने वाला था। एसीपी राजेंद्र सिंह की टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। राजाराम के अंतिम कॉल की जांच की गई तो पता चला कि उसी नंबर से एक अन्य व्यक्ति को फोन किया गया है। पुलिस ने उससे संपर्क किया। वह उत्तम नगर की रहने वाली अनीता का पति था। अनीता की इसी नंबर से करण और राजाराम से लगातार बात होती थी। शक होने पर पुलिस ने अनीता से पूछताछ की तो उसने बताया कि उत्तम नगर में कपड़े की दुकान में काम करने के दौरान उसका राजाराम से अवैध संबंध हो गए। डेढ़ साल पहले दोनों ने वहां से नौकरी छोड़ दी। अनीता रेडिसन होटल स्थित कपड़े के शोरूम में काम करने लगी। जबकि राजाराम दूसरी जगह ड्यूटी करने लगा। इसी बीच अनीता का उसके सहकर्मी करण से संबंध बन गए। दोनों ने राजाराम को रास्ते से हटाने की साजिश रची। हत्या करने के दौरान अनीता के कपड़े में खून के धब्बे लग गए थे। इसलिए करण ने उसके सिर पर भी हमला कर दिया था। गलती से अनीता ने उस नंबर से पति को फोन कर दुर्घटना होने की झूठी कहानी बता दी थी। इस नंबर से अनीता करण और राजाराम से बात करती थी। इसी नंबर के जरिए पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed