फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कनॉट प्लेस में बीयर की छींटे गिरने पर विरोध किया तो जानलेवा हमला

कनॉट प्लेस में बीयर की छींटे गिरने पर विरोध किया तो जानलेवा हमला

Tue, 25 Sep 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कनॉट प्लेस में बीयर की छींटे गिरने पर विरोध किया तो जानलेवा हमला
राजधानी में सातवें आसमान पर लोगों का गुस्सा...
विज्ञापन


- कनॉट प्लेस में बीयर की छींटे गिरने पर विरोध किया तो जानलेवा हमला
- टोकाटाकी से परेशान युवक ने बॉस पर दल्लूपुरा में लकड़ी के फट्टे से किया हमला
- दोनों मामलों में मामला दर्ज, कनॉट प्लेस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने को उतारू हो रहे हैं। कनॉट प्लेस इलाके में रविवार रात युवक बीयर पी रहे थे। तभी बीयर के छींटे वहां से गुजर रहे युवक पर पड़ गई। विरोध करने पर आरोपियों ने बोतल से उसका सिर फोड़ दिया। मामले में दो लोगों को भीड़ ने दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं, टोकाटाकी से परेशान युवक ने अपने बॉस को दल्लूपुरा में घेरकर सिर फोड़ दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक कनॉट प्लेस मामले में पीड़ित मोहित कुमार परिवार के साथ सीतारात बाजार, पुरानी दिल्ली में रहता है। मोहित कनॉट प्लेस इलाके में भाई के साथ जूते बेचता है। रविवार रात करीब 10 बजे रीगल बिल्डिंग के पीछे कुछ युवक रास्ते पर बीयर पी रहे थे। इस दौरान युवकों ने बीयर को हवा में उड़ाना शुरू कर दिया। तभी वहां से गुजर रहे मोहित पर बीयर के कुछ छींटे पड़ गए तो उसने विरोध किया। गुस्साए आरोपियों ने बोतल से मोहित का सिर फोड़ दिया। मोहित की चीख सुनकर उसका भाई व कुछ अन्य लोग वहां पहुंच गए। आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। लोगों ने राजेंद्र व रोहित नामक दो युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, न्यू अशोक नगर मामले में पीड़ित मुकेश कुमार (24) परिवार के साथ दल्लूपुरा में किराए के मकान में रहता है। वह नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसी कंपनी में दल्लूपुरा निवासी सुमित मुकेश के अंडर में है। लापरवाही करने पर मुकेश सुमित को टोकता था। इस बात से वह मुकेश से नाराज रहता था। आरोप है कि रविवार शाम को ड्यूटी से लौटते समय सुमित ने दुर्गा चौक, दल्लूपुरा के पास उसे रोक लिया। फिर कहासुनी होने पर सुमित ने लकड़ी के फट्टे से मुकेश का सिर फोड़ दिया। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। मुकेश खुद ही अस्पताल पहुंचा, जहां वह बेहोश हो गया। इलाज के बाद मुकेश को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed