{"_id":"5ba7fab0867a55012c350eca","slug":"153773532418-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों की स्पोटर्स बाइक पर भारी पड़ी पुलिस की बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों की स्पोटर्स बाइक पर भारी पड़ी पुलिस की बाइक
Updated Mon, 24 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर दो झपटमारों को दबोचा
नई दिल्ली। मोबाइल झपटकर भाग रहे केटीएम स्पोर्ट्स बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान जाफराबाद निवासी आसिफ और अजीम के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम के पास पिकेट लगा वाहनों की तलाशी ले रही थी। तभी तलाशी के दौरान वहां केटीएम बाइक सवार दो युवक पहुंचे, जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन युवकों ने बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। इसके बाद सिपाही सोमवीर और निर्देश ने अपनी बाइक से बदमाशों का पीछा किया। करीब तीन किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पुलिसकर्मियों ने दोनों बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से मोबाइल फोन व चाकू मिले हैं। जांच में पता चला कि दोनों बदमाश एक दिन में कम से कम दस मोबाइल फोन लूटते थे और उसे जाफराबाद के एक दुकान में बेच देते थे।