{"_id":"5ba40bcc867a557e824cfe60","slug":"153747756110-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने नौकर समेत छह आरोपियों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने नौकर समेत छह आरोपियों को दबोचा
Updated Fri, 21 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूटपाट करने वाले नौकर समेत छह बदमाश धरे
नई दिल्ली। पुलिस ने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी (एनएफसी) में एक घर में लूटपाट के मामले में नौकर संदीप समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी ज्वेलरी व एक लाख से ज्यादा की नकदी बरामद कर ली है। आरोपियों की पहचान झारखंड निवासी संदीप, दिनेश, धीरेंद्र राय, उपेंद्र राय, बिहार निवासी रामस्वरूप और झारखंड निवासी दीपक के रूप में हुई है। सभी को झारखंड से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों को दिल्ली लेकर आ रही है।
महिला रेवा कपूर अपनी बेटी शिब्बो कपूर के साथ एनएफसी में रहती हैं। उनके पति पीके कपूर की वर्ष 2000 में मौत हो गई थी। पीके कपूर दिल्ली हाईकोर्ट से रिटायर्ड चीफ जस्टिस थे।
बुजुर्ग रेवा कपूर ने कुछ दिन पहले संदीप नाम का नौकर रखा था। सोमवार रात 11 बजे कुछ बदमाश घर में घुस गए और महिला व उनकी बेटी को बंधक बना लिया था। बदमाश घर से करीब 20 लाख रुपये की नकदी व ज्वैलरी ले गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
पुरुषोत्तम वर्मा