फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पति-पत्नी चोरी की बाइक से करते थे झपटमारी

पति-पत्नी चोरी की बाइक से करते थे झपटमारी

Thu, 20 Sep 2018 01:00 AM IST
Updated Thu, 20 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पति-पत्नी चोरी की बाइक से करते थे झपटमारी

विज्ञापन
पति-पत्नी चोरी की बाइक से करते थे झपटमारी
- पुलिस ने मोबाइल छीनकर भागते रंगे हाथ दबोचा, झपटमारी के आठ मामले सुलझे


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । पति-पत्नी चोरी की बाइक से झटमारी करते थे। पति बाइक चलाता था, जबकि पीछे बैठी पत्नी चेन व मोबाइल आदि छीनती थी। पुलिस ने दोनों को मोबाइल छीनकर भागते समय रंगे हाथ दबोचा है। आरोपियों की पहचान विक्रम उर्फ विक्की (24) और सोनिया (20) के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी के आठ केसों को सुलझाने का दावा किया जा रहा है।
डीसीपी चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि गोविंदपुरी निवासी सुभम 18 सितंबर को मोबाइल से बात करते हुए ऑफिस जा रहा था। कोहिनूर अपार्टमेंट, कालकाजी एक्सटेंशन के पास बाइक पर सवार लड़का-लड़की ने उसका मोबाइल छीनकर भागने लगे। सुभम के शोर मचाने पर पेट्रोलिंग कर रहे हवलदार राजेंद्र व शिव कुमार ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों जनजीवन कैंप, गोविंदपुरी में रहते थे। इनके कब्जे से छीना गया मोबाइल बरामद कर लिया गया। जिस मोटरसाइकिल पर दोनों घूम रहे थे, वह गोविंदपुरी इलाके से ही चोरी की थी।
विज्ञापन


सात महीने पहले की थी शादी
आठवीं पास विक्रम ने बताया कि वह बस में क्लीनर की नौकरी करता था। इस दौरान व गांजा व शराब पीने का आदि हो गया। अपनी आदतों को पूरा करने के लिए ये झपटमारी व चोरी करने लगा। आरोपी पहले नौ केसों में गिरफ्तार हो चुका है। सोनिया भी विक्रम के मोहल्ले में रहती थी। दोनों में प्यार हो गया और करीब सात महीने पहले दोनों ने शादी कर ली थी। कम समय में अधिक पैसा कमाने के लिए दोनों वारदात करने लगे। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से झपटमारी केआठ मामलों को सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed