{"_id":"5b9ae6e0867a557ecf605e72","slug":"15368782883-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर देवकी नंदन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फेसबुक पर देवकी नंदन के खिलाफ अभद्र टिप्पणी पर एफआईआर
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:08 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी के लिए उपयोगी
कथावाचक पर अभद्र टिप्पणी करने पर एफआईआर
ग्रेटर नोएडा। कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। सूरजपुर कोतवाली में बृहस्पतिवार को राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक, सोशल साइट फेसबुक पर कमल कौशिक, निवासी सर्फाबाद, नोएडा के नाम से बनी आईडी से देवकी नंदन पर अभद्र टिप्पणी की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि आरोपी ने खुद को एक टीवी चैनल का पत्रकार दर्शाया है। टिप्पणी में उसने देवकी नंदन को एससी-एसटी समाज का विरोधी बताया है। जातिवाद फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। सूरजपुर पुलिस ने आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो