फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   किसान को भाई-भतीजों ने मौत के घाट उतारा

किसान को भाई-भतीजों ने मौत के घाट उतारा

Fri, 14 Sep 2018 04:00 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
किसान को भाई-भतीजों ने मौत के घाट उतारा
गाजियाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन


किसान को भाई-भतीजों ने मौत के घाट उतारा
परिवार में काफी समय से चल रहा था संपत्ति विवाद

तेजधार हथियार से किसान की पत्नी पर भी हमला
परिवार की महिलाओं ने जमकर किया हंगामा

अमर उजाला ब्यूरो
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में बृहस्पतिवार देर शाम संपत्ति विवाद में किसान की उसके भाई और भतीजों ने मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए। इसी बीच किसान को बचाने पहुंची उसकी पत्नी पर भी हमला किया गया। सूचना पर एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा और सीओ जेवर मौके पर पहुंचे।
ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल पहुंची परिवार की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि गांव मकसूदपुर निवासी बृजेश, नंदकिशोर उर्फ नन्नू (50) व राममूर्ति तीन सगे भाई हैं। इनमें काफी समय से संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। राममूर्ति परिवार के साथ गाजियाबाद रहता है। नंदकिशोर पैतृक पुराने मकान में और बृजेश अलग मकान बनाकर रहता है। इसके अलावा तीन सौ गज में गांव में एक मकान बनाया गया था। बताया गया है कि इस मकान में तीनों का बराबर हिस्सा है।
विज्ञापन

आरोप है कि इस मकान पर अकेले बृजेश ने कब्जा कर रखा है। वहीं, पुराने पैतृक मकान जिसमें नंदकिशोर का परिवार रहता है, उसमें भी बृजेश पर एक कमरा कब्जाने का आरोप है। पैतृक मकान के पिछले हिस्से में खाली पड़ी जमीन में नंदकिशोर ने जीना बनवाया था। इसका बृजेश ने विरोध किया था और तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नंदकिशोर यहां सबमर्सिबल लगाना चाहता था, लेकिन कई महीने से बृजेश इसका विरोध कर रहा था। बताया गया है कि दोनों भाइयों का विवाद कई बार पुलिस तक पहुंचा था और कोर्ट में भी विवाद विचाराधीन था। आरोप है कि बृहस्पतिवार को नंदकिशोर घर से सौ मीटर दूर स्थित एक घेर में मौजूद था। यहीं बृजेश, उसके दो बेटे व अन्य भी मौजूद थे। आरोप है कि यहां पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। फिर बृजेश व उसके बेटों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। बचाने पहुंची रजनी पर भी आरोपियों ने हमला किया।

महिलाओं ने पुलिस पर लगाए आरोप
कैलाश अस्पताल पहुंची महिलाओं ने कोतवाली पुलिस पर आरोप लगाए। महिलाओं का कहना था कि बृजेश के कब्जा करने व पूर्व में हमला करने की शिकायत पुलिस से की गई थी। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी उनके पास मौजूद है। इसके बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के लोगों को मुचलका पाबंद किया गया था।

दो दिन पहले ही गोद भराई कर लौटा था
बताया गया है कि 11 सितंबर को नंदकिशोर अपनी बेटी रितु त्यागी की गोद भराई रस्म की अदायगी कर परिजनों के साथ मेरठ से लौटा था। रितु त्यागी का विवाह 12 दिसंबर को होना निश्चित हुआ है।


पुलिस वाहन का एक्सल टूटा
बताया गया है कि यूपी-100 पर हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस सरकारी वाहन में सवार होकर घटना स्थल की ओर जा रही थी, लेकिन मौके से एक किमी पहले ही पुलिस के वाहन का एक्सल टूट गया। इसके चलते वाहन में सवार पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंच पाए और देर तक दूसरे वाहन मैकेनिक का इंतजार करते रहे। हालांकि बाद में आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए।






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed