{"_id":"5b99a837867a557ff47ddb78","slug":"1536796710732-10-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी ब्वॉय ने उड़ा लिये 32 लाख की ज्वेलरी से भरे 10 पार्सल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिलीवरी ब्वॉय ने उड़ा लिये 32 लाख की ज्वेलरी से भरे 10 पार्सल
Updated Thu, 13 Sep 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिलीवरी ब्वॉय ने उड़ाए 32 लाख की ज्वेलरी के 10 पार्सल
- आरोपी समेत दो गिरफ्तार, 2.50 लाख नकदी और लाखों रुपये के जेवरात बरामद
- 26 जुलाई को चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए डिलीवर करने थे आठ पार्सल, दो किए
- आरोपी दिल्ली से ले गया चार पार्सल, नौकरी से निकालने पर दूसरे साथी ने रची थी साजिश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पहाड़गंज इलाके में डिलीवरी ब्वॉय ने 32 लाख रुपये से अधिक के जेवरात के 10 पार्सल गायब कर दिया। इसमें से कुछ आभूषण आरोपी ने अजमेर ले जाकर बेच दिया ओर पांच सितारा होटल में गुलछर्रे उड़ाए। इसी बीच पुलिस ने आरोपी व उसके साथी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सीकर, राजस्थान निवासी राजेंदर कुमार उर्फ राजू (23) और महेंदर (24) साल के रूप में हुई है। इनके पास से 2.50 लाख की नकदी और लाखों रुपये के जेवरात के अलावा उड़ाए गए रुपयों से खरीदी गई बाइक बरामद की गई है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रणधावा ने बताया कि वरुण शर्मा पहाड़गंज इलाके में पार्सल एजेंसी चलाते हैं। चंडीगढ़ की एक दूसरी पार्सल एजेंसी से आठ पार्सल दिल्ली आने थे। उनमें कीमती जेवरात थे। 26 जुलाई को राजेंदर नामक युवक पार्सल लेकर दिल्ली पहुंचा। उसने दो पार्सल वरुण को दिए और चार पार्सल उससे लेकर चला गया। इधर, वरुण ने चंडीगढ़ फोन कर पूछा तो पता चला कि राजेंद्र को आठ पार्सल दिल्ली में डिलीवर करने थे। राजेंदर को कॉल की गई तो उसका नंबर बंद मिला। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया।
पुलिस ने सीकर राजस्थान में राजेंदर के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। बाद में सर्विलांस के आधार पर आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वारदात में उसके साथ गांव का ही महेेंदर शामिल है। वारदात की साजिश उसी ने रची है। पुलिस ने महेंदर को भी दबोच लिया। जांच में पता चला कि पहले महेंदर पार्सल कंपनी में काम करता था। लेकिन उसे निकाल दिया गया। इसके बाद महेंदर ने पहले चंडीगढ़ में अपनी गारंटी पर राजेंदर की नौकरी लगवाई। इसके बाद राजेंदर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने दोनों के पास से उड़ाया गया काफी माल बरामद कर लिया है।