फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   लाहौरी गेट में पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों हमला, तीन जख्मी

लाहौरी गेट में पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों हमला, तीन जख्मी

Wed, 12 Sep 2018 04:12 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 04:12 AM IST
विज्ञापन
लाहौरी गेट में पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों हमला, तीन जख्मी
पुलिसकर्मियों पर लाठी डंडों से हमला, तीन जख्मी
विज्ञापन

-एक युवक की गिरफ्तारी के बाद पीली कोठी झुग्गी बस्ती के लोग पुलिसकर्मियों को दे रहे थे गाली
- पुलिसकर्मियों ने विरोध किया तो लाठी-डंडों से कर दिया हमला
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में सोमवार रात गश्त करने पहुंचे तीन पुलिसकर्मियों पर स्थानीय लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में तीनों जख्मी हो गए और किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे। घायल हवलदार पवन और सिपाही अमित व विपिन कुमार को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ड्यूटी के दौरान हमला और सरकारी काम में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हवलदार पवन, सिपाही अमित कुमार और विपिन कुमार लाहौरी गेट थाने में तैनात है। कुछ समय पहले पीली कोठी झुग्गी बस्ती निवासी सौरभ नामक एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया था। तीनों पुलिसकर्मी सोमवार रात इसी इलाके में गश्त करने पहुंचे। वहां नागो बिंद नामक व्यक्ति ने सौरभ की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए पुलिसकर्मियों का गालियां देना शुरू कर दी। विरोध करने पर नागो ने अपने साथी विभिषण उर्फ कालिया, पंकज उर्फ अंधा, विकास और चार-पांच महिलाओं को बुला लिया। नागो ने पवन का कालर पकड़ लिया। इस बीच सभी ने लाठी-डंडों से तीनों पर हमला कर दिया। पवन व विपिन के सिर में गंभीर चोट लगी। तीनों जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उन पर पथराव भी कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे अन्य पुलिसकर्मियों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed