फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूटने वाले दो हाईवे लूटेरे गिरफ्तार

चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूटने वाले दो हाईवे लूटेरे गिरफ्तार

Sat, 08 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूटने वाले दो हाईवे लूटेरे गिरफ्तार
नूंह, रेवाड़ी, गुरुग्राम हरियाणा के लिए उपयोगी.....
विज्ञापन


चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर
ट्रक लूटने वाले दो हाईवे लुटेरे काबू
- बदमाशों की निशानदेही पर राजस्थान से 10 हजार किलो चाय पत्ती बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट करने वाले दो अंतरराज्यीय हाईवे लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने 10 हजार किलो चाय पत्ती बरामद की है।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि एनएच-8 (दिल्ली-जयपुर) पर कुछ माह से ट्रक चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की घटना में बढ़ोतरी को देखते हुए अपराध शाखा को जांच सौंपी गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि इस तरह की वारदात मेवात के रहने वाले बदमाश अंजाम दे रहे हैं। इसी बीच पुलिस को पता चला कि बदमाश चोरी का सामान बेचने छावला इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को दबोच लिया। इनके पास से पुलिस ने एक बोलेरो कार बरामद की, जिसमें 700 किलो चाय पत्ती थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रेवाड़ी हरियाणा निवासी ओमप्रकाश और भरतपुर राजस्थान निवासी शहजाद के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने इनकी निशानदेही पर नीमराना राजस्थान से कुल 10 हजार किलो चाय पत्ती बरामद की है। शहजाद पेशे से ट्रक चालक है और मामा के साथ मेवात में रहता है। शहजाद चोरी का सामान रखने के आरोप में दो बार गिरफ्तार हो चुका है। दूसरी बार जेल से निकलने के बाद वह गैंग बनाकर लूटपाट करने लगा। गैंग ने राजस्थान के कठपुतली इलाके में एक ट्रक चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ट्रक लूट लिया था, जिसमें चाय पत्ती लदी थी। पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश पर गुरुग्राम, रेवाड़ी और राजस्थान में वाहन चोरी के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed