{"_id":"5b92b5ae867a557e9f67bd19","slug":"153634140815-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती का पीछा करने व फेसबुक पेज पर अश्लील फोटो डालने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती का पीछा करने व फेसबुक पेज पर अश्लील फोटो डालने वाला गिरफ्तार
Updated Fri, 07 Sep 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
युवती का पीछा करने और एफबी पर
अश्लील फोटो डालने वाला धरा
नई दिल्ली। न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवती का पीछा करने और उसके फेसबुक पेज पर अश्लील फोटो डालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस के अनुसार, 19 वर्षीय पीड़िता पति के साथ न्यू अशोक नगर में रहती है। वह कार्यक्रम में एंकरिंग करती है। एक कार्यक्रम के दौरान उसकी मुलाकात साकिब से हुई थी। कुछ दिन बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई। दोनों ने एक दूसरे के मोबाइल नंबर व फेसबुक अकाउंट लिए। साकिब युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने कुछ माह पहले किसी अन्य युवक से शादी कर ली और पति-पत्नी न्यू अशोक नगर में रहने लगे। इससे पहले युवती नबी करीम इलाके में रहती थी। शादी के बाद साकिब उसे परेशान करने लगा और न्यू अशोक नगर आकर पीड़िता के घर के चक्कर लगाने लगा। कुछ दिन पहले पीड़िता ने देखा कि उसके फेसबुक अकाउंट पर कोई अश्लील फोटो डाल रहा है। पीड़िता ने दो दिन पहले थाने में इसकी शिकायत की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को न्यू अशोक नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह युवती से शादी करना चाहता था। ब्यूरो