फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   मुठभेड़ के बाद टिल्लू गिरोह के तीन बदमाश दबोचे गए

मुठभेड़ के बाद टिल्लू गिरोह के तीन बदमाश दबोचे गए

Wed, 05 Sep 2018 11:16 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद टिल्लू गिरोह के तीन बदमाश दबोचे गए
हरियाणा में सोनीपत के खास ध्यानार्थ
विज्ञापन


टिल्लू गिरोह के तीन शूटर दबोचे
मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, स्पेशल सेल के दो जवान बाल-बाल बचे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुठभेड़ के बाद सुनील टिल्लू/मोनू किड़ोली गिरोह के तीन शूटरों को मुठभेड़ के बाद अलीपुर इलाके से गिरफ्तार किया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उनके पास से तीन तमंचे और चोरी की स्कूटी मिली है। मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस के दो जवान बाल-बाल बचे। दोनों जवानों को छाती में गोली लगी थी, मगर बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण वे बाल-बाल बच गए।
स्पेशल सेल डीसीपी संजीव कुमार यादव के अनुसार, जितेंद्र अलीपुरिया उर्फ गोगी और सुनील ताजपुरिया उर्फ टिल्लू गिरोह में काफी समय से गैंगवार चल रही है। टिल्लू ने मोनू किड़ोली के साथ मिलकर मंजीत चामरा व अन्य को गिरोह में शामिल किया था। गोगी ने अपने साथी मुकेश के जरिये अरमान को गिरोह में शामिल किया था। मुकेश ने अरमान से मंजीत और अन्य को गिरोह में लाने को कहा। इस पर अरमान और अन्य बदमाशों ने मंजीत चामरा और परिवार को धमकाया। मंजीत को 20 अगस्त को अरमान के बारे में सूचना मिली थी कि वह रेलवे लाइन, नरेला में काम देख रहा है। मंजीत चामरा साथी नितेश व महेश के साथ गया और परिवार को धमकी देने का कारण पूछा। बहस हुई तो मंजीत चामरा व साथियों ने अरमान को चार गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस बाबत नरेला थाने में मामला दर्ज हुआ।
विज्ञापन

स्पेशल सेल में इंस्पेक्टर पीसी यादव व संजीव कुमार की विशेष टीम ने एक सूचना के बाद 4 सितंबर को मंजीत उर्फ चामरा को कुतुबगढ़, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। मंजीत ने पुलिस को बताया कि नितेश उर्फ शिवम उर्फ भूमी ओर महेश उर्फ प्रवीण बुदपुर हिरंकी रोड पर स्कूटी पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देखकर की भागने की कोशिश
पुलिस ने मंगलवार-बुधवार की रात नरेला में घेराबंदी की। पुलिस को स्कूटी पर दो लोग दिखे। टोकने पर उन्होंने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों ने पिस्टल निकालकर गोली चलानी शुरू कर दीं। एक गोली एसआई गोपाल व एक गोली एएसआई लव कुमार की छाती में लगी, मगर बुलट प्रूफ जैकेट पहने होने के कारण दोनों बच गए। जवाबी फायरिंग में एक गोली नितेश के सीधे पैर में लगी। पुलिस ने दूसरे बदमाश महेश उर्फ प्रवीण उर्फ पव्वा को गिरफ्तार कर लिया। मंजीत (23) और नितेश (25) नरेला, दिल्ली और महेश (25) जिला सोनीपत, हरियाणा के रहने वाले हैं।

सोनीपत में सरकारी अधिकारी से मांगी थी रंगदारी
टिल्लू गिरोह के बदमाश 26 अगस्त को सोनीपत गए थे और वहां एक सरकारी अधिकारी से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे नहीं देने पर परिजनों को मारने की धमकी दी थी। इस बाबत सदर, सोनीपत, हरियाणा में मामला दर्ज किया गया था। गन्नौर में ही एक व्यवसायी को भी इन्होंने धमकी दी थी।


झपटमारी में मंजीत को झज्जर में हुई थी सजा
मंजीत पर पहले से 18 मामले दर्ज हैं। झपटमारी के एक मामले में झज्जर, हरियाणा में उसे सजा सुनाई गई थी। हाल में ही यह टिल्लू गिरोह में शामिल हुआ था। नितेश की जेल में मोनू किड़ोली से मुलाकात हुई और उसके कहने पर वह टिल्लू गिरोह में शामिल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed