फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कैब चालकों ने ही दूसरी ओला कैब कार लूट को दिया था अंजाम

कैब चालकों ने ही दूसरी ओला कैब कार लूट को दिया था अंजाम

Tue, 28 Aug 2018 08:52 PM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 08:52 PM IST
विज्ञापन
कैब चालकों ने ही दूसरी ओला कैब कार लूट को दिया था अंजाम
संशोधित
विज्ञापन

गाजियाबाद, कासगंज और अलीगढ़ के ध्यानार्थ

कैब चालकों ने ही लूटी थी दूसरी कैब, तीन धरे

पाई-4 सेक्टर से बुक कराकर सेक्टर-135 में लूटी थी
दो तमंचे, चार कारतूस व कार बरामद, दो आरोपी फरार

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पाई-4 सेक्टर से 20 अगस्त को कैब बुक कराकर सेक्टर-135 में लूट को अंजाम देने वाले आरोपी खुद कैब चालक हैं। मंगलवार को कासना कोतवाली पुलिस ने हनी मनी टॉप गोल चक्कर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी बीएससी बायो से ग्रेजुएट है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, चार कारतूस और कार बरामद की है। दो आरोपी अभी फरार हैं। सीओ-प्रथम ग्रेटर नोएडा अमित किशोर श्रीवास्तव ने कासना कोतवाली में प्रेसवार्ता कर यह जानकारी दी।
अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि नीलू निवासी भिवानी टीला शाहबाजपुर लोनी (गाजियाबाद) कैब चलाता है। 20 अगस्त की रात पाई-4 स्थित प्रतीक सोसायटी निवासी अभिषेक सोलंकी, सहदेव सिंह और उनके साथी सुरजीत व चंदन ने नोएडा के लिए कैब बुक कराई। सेक्टर-135 के पास चारों ने लघुशंका के बहाने कैब रुकवाई और चालक नीलू को धमकाकर गाड़ी लूट ली।
विज्ञापन

कासना थाना प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को हनी मनी टॉप गोल चक्कर के पास से अभिषेक और सहदेव सिंह निवासी कासगंज और सोमवीर उर्फ समी निवासी अलीगढ़ को गिरफ्तार किया है। लूट में शामिल सुरजीत और चंदन अभी फरार हैं। चारों ने सोमवीर को कार बेच दी थी, जिसके लिए उन्हें पांच हजार रुपये पेशगी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एक आरोपी बीएससी बायो से ग्रेजुएट
अभिषेक और सहदेव दोनों सगे भाई हैं और कैब चलाते हैं। अभिषेक जहां 12वीं कक्षा पास है वहीं सहदेव ने बीएससी बायो से की है। आरोपियों ने बताया कि उन्हें पैसों की जरूरत थी, इसलिए लूट में शामिल हो गए।





विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed