फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   उत्पीडन से तंग आकर महिला ने लगाई आग, मौत

उत्पीडन से तंग आकर महिला ने लगाई आग, मौत

Tue, 28 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
उत्पीडन से तंग आकर महिला ने लगाई आग, मौत
दिल्ली के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-------------

उत्पीड़न से तंग नवविवाहिता ने लगाई आग, मौत
पति समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ससुराल वालों के उत्पीड़न से तंग आकर विवाहिता तनु ने 24 अगस्त को केरोसिन डालकर खुद को आग लगा लिया। इलाज के दौरान 25 अगस्त को उसकी मौत हो गई। महिला के परिजनों ने पति समेत 8 लोगों के खिलाफ जारचा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि ऊंचा अमीरपुर मोड़ निवासी यादराम सिंह ने 4 फरवरी को बेटी तनु की शादी वजीरपुर (दिल्ली) निवासी चंद्रशेखर से की थी। उनका आरोप है कि शादी के 15 दिनों बाद ही ससुराल वाले दहेज में वैगन-आर कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर बेटी की पिटाई करते। 18 अप्रैल को जेठ और सास तनु को मायके छोड़ गए। तब से ही बेटी मायके में ही रह रही थी। 23 अगस्त को तनु ने ससुरालियों से फोन कर लेकर जाने को कहा, लेकिन उन लोगों ने इनकार कर दिया था। यादराम का कहना कि बेटी को मायके में छोड़ने और उत्पीड़न की शिकायत एक अगस्त को दादरी क्षेत्राधिकारी से की गई थी। अगर समय रहते पुलिस कार्रवाई करती तो बेटी की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed