फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौत

तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौत

Mon, 27 Aug 2018 10:12 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे कर्मचारी को कुचला, मौत
तेज रफ्तार ट्रक ने रेलवे
विज्ञापन

कर्मी को कुचला, मौत
नई दिल्ली। मुखर्जी नगर इलाके में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार रेलवे कर्मचारी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पीड़ित पांच फुट हवा में उछलकर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक समेत भागने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों ने पीछा कर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी चालक की पहचान संजीत के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त राकेश शर्मा (55) के रूप में हुई है। वह सपरिवार परमानंद कॉलोनी में रहता था। परिवार में पत्नी सुनीता, बेटी पूजा और बेटा योगेश और 14 साल की छोटी बेटी है। राकेश नई दिल्ली स्टेशन पर पार्सल विभाग में काम करता था। वह शनिवार रात स्कूटी से घर लौट रहा था। जीटीबी मेट्रो स्टेशन के गेट संख्या दो के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed