फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शाहदरा में हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी से 6.35 लाख लूटे

शाहदरा में हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी से 6.35 लाख लूटे

Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
शाहदरा में हथियारबंद बदमाशों ने कारोबारी से 6.35 लाख लूटे
संशोधित....
विज्ञापन


शाहदरा में हथियारबंद बदमाशों
ने कारोबारी से 6.35 लाख लूटे
- तीन बाइक पर आए छह बदमाशों ने स्कूटी समेत कैश लूटा
- वारदात के बाद आरोपी मौके पर एक बाइक छोड़ गए, चोरी की निकली बाइक
- घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर थी पुलिस पिकेट, फिर भी बदमाश फरार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शाहदरा इलाके में श्यामलाल कॉलेज के सामने शनिवार शाम तीन बाइकों पर सवार होकर आए हथियारबंद छह बदमाशों ने कारोबारी से स्कूटी समेत 6.35 लाख रुपये लूट लिए। वारदात के समय पीड़ित कारोबारी शकील (34) पेमेंट लेकर न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी जा रहा था। बदमाशों ने शकील की स्कूटी से रुपये निकालने का प्रयास किया, लेकिन डिग्गी न खुलने पर आरोपी स्कूटी भी अपने साथ ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बदमाश अपनी एक बाइक मौके पर ही छोड़ गए। छानबीन में बाइक चोरी की निकली। शकील का आरोप है कि घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पुलिस पिकेट लगी थी। वहीं, पुलिस अधिकारी इससे इंकार कर रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक, शकील परिवार के साथ पुराने सीलमपुर में रहता है। घर के पास ही शकील का मेटल का कारोबार है। शनिवार शाम वह माल की पेमेंट लेने दामोदर पार्क गया था। वहां से करीब 6.35 लाख रुपये लेकर उसने स्कूटी की डिग्गी में रखे। वहां से वह न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में किसी अन्य शख्स के पास पेमेंट लेने के लिए जाने लगा। इस बीच श्याम लाल कॉलेज के पास तीन बाइकों पर सवार होकर आए छह बदमाशों ने उसे जबरन रोक लिया। छह में से चार बदमाशों के पास पिस्तौल थी। एक बदमाश ने शकील की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसे एक ओर खड़ा कर लिया, जबकि दूसरा बदमाश उसकी स्कूटी से रुपये निकालने का प्रयास करने लगा। डिग्गी न खुलने पर आरोपियों ने अपनी एक बाइक वहीं छोड़ दी और वह उसकी स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed