{"_id":"5b82e3ad42c79206ed67d75d","slug":"153530461019-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचितों को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिचितों को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले दो गिरफ्तार
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
परिचितों का कत्ल करने की धमकी
देकर मांगते थे रंगदारी, दो गिरफ्तार
- 40 से 50 लाख रुपये की करता था मांग, दोस्त के आधार कार्ड से लेता था सिम कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिले के स्पेशल स्टाफ ने अपने ही परिचितों को जान से मारने की धमकी देकर रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस तकनीकी जांच के जरिये बदमाशों तक पहुंची। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने दो मामले सुलझाने का दावा किया है।
जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान नांगलोई निवासी हिमांशु और घिटोरनी निवासी मनोज के रूप में हुई है। इनके पास से पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल फोन, सिम और आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त को एक शख्स ने रंगदारी मांगे जाने की शिकायत की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि बदमाश उसके पास अनजान फोन नंबर से कॉल कर उसे और परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखकर स्पेशल स्टाफ ने जांच शुरू की।
पुलिस ने तकनीकी जांच कर दोनों आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि हिमांशु प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। काम में घाटा होने से उस पर कर्ज हो गया था। कर्ज को उतारने के लिए उसने दोस्त मनोज के साथ मिलकर साजिश रची। उसने मनोज को 25 फीसदी हिस्सा देने की बात कही। मनोज के पुराने आधार कार्ड की मदद से हिमांशु सिम कार्ड खरीदता था। उसके बाद वह आवाज बदलकर पीड़ितों से 40 से 50 हजार रुपये की मांग करता था। चूंकि पीड़ित उसके परिचित होते थे, इसलिए वह उसे व उसके पूरे परिवार को जानने की बात कहकर उनकी हत्या करने की धमकी देता था। साथ ही पुलिस को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की बात कहता था। वह धमकी देने के बाद पीड़ितों की गतिविधियों पर पूरी निगाह रखता था।