फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   चोर के मोबाइल खरीदकर बेचने वाले दो दबोचे गए

चोर के मोबाइल खरीदकर बेचने वाले दो दबोचे गए

Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
चोर के मोबाइल खरीदकर बेचने वाले दो दबोचे गए
नोट : पलवल, हरियाणा के लिए उपयोगी।
विज्ञापन


चोरी के मोबाइल खरीदकर बेचने वाले दो दबोचे

- आरोपियों के कब्जे से चोरी के 71 फोन बरामद
- मोबाइल फोन की दुकान खोल आईएमईआई बदलकर बेच देते थे
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने चोरी के मोबाइल खरीदने वाले दो युवकों शकील व शामिम को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी के 71 मोबाइल बरामद की गई है। आरोपी मोबाइल फोन का आईएमईआई बदलकर बेचते थे। बड़ी बात यह है कि एक आरोपी हाथिन गांव पलवल, हरियाणा में ऐसे मोबाइलों की दुकान खोल रखी थी। आरोपियों की गिरफ्तारी से मोबाइल चोरी के पांच मामले सुलझाने का पुलिस ने दावा किया है। शामिम डी. फार्मा का कोर्स कर रहा है।

अपराध शाखा के डीसीपी डा. जी.रामगोपाल नायक झपटमारी व लूटपाट की वारदात को देखते एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर जतन सिंह व एसआई राजीव बमल व एसआई अशोक कुमार की विशेष टीम गठित की। सूचना पर टीम ने तुगलकाबाद किले पर घेराबंदी कर चोरी की मोबाइल खरीदने आए शकील व शामिम को गिरफ्तार कर लिया। शामिम के कब्जे से 40 और शकील से 31 मोबाइल फोन बरामद किए गए। सभी मोबाइल फोन चोरी के हैं। शामिम ने बताया कि उसने ये मोबाइल फोन संगम विहार, दिल्ली निवासी से खरीदे थे। शकील ने बताया कि वह अपने भाई सलीम उर्फ आमिर की सहायता से चोरी के मोबाइल फोन खरीदता था। इसके बाद ये आईएमईआई बदलकर बेचता था। शकील उर्फ अकिल (37) ने बताया कि वह चोर व जेबतराशों से चोरी के मोबाइल खरीदता था और शामिम को बेच देता था। दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वह अब तक करीब 2500 चोरी के मोबाइल बेच चुके हैं। शामिम (27) गांव हाथिन पलवल, हरियाणा का रहने वाला है। शकील उर्फ अकिल पहले तीन बार गिरफ्तार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed