फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   कोट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

कोट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Sat, 25 Aug 2018 08:44 PM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
कोट गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट
रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, 6 घायल
विज्ञापन

दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के कोट गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने पर 6 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली दादरी क्षेत्र के कोट गांव निवासी देशराज सिंह की पुत्री गुड्डी की मौत हो गई थी। देशराज ने ससुराल पक्ष पर केस दर्ज कराया था। मामले को वापस लेने के लिए शुक्रवार को गांव के पप्पी और अंकित घर पर थे। आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद ग्राम प्रधान नितिन उर्फ सोनू और देशराज गुट में जमकर लाठी डंडे चले। जिसमें ग्राम प्रधान सोनू, गौरव, देशराज, बबली समेत 6 लोग घायल हो गए। ब्यूरो

---
उधार दी रकम मांगने पर मारपीट का आरोप
दादरी। कोतवाली दादरी क्षेत्र के गांव कोट में उधार की रकम मांगने पर मारपीट हो गई। कोट गांव निवासी कुलदीप ने करीब छह साल पहले गांव के ही अली शेर को 20,000 रुपये उधार दिए थे। रुपये मांगने पर अली शेर कुलदीप को टाल देता था। आरोप है कि 24 अगस्त की शाम कुलदीप ने अपने रुपये मांगे तो अलीशेर ने फर्जी मामले में जेल भेजवाने की धमकी देते हुए पिटाई कर दी। घायल कुलदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित के भाई ने घटना की शिकायत कोतवाली में दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed