{"_id":"5b7d98fc42c792464429e570","slug":"153495781019-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुपये की लेन-देन में एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुपये की लेन-देन में एक शख्स की पीट-पीट कर हत्या
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुपये के लेनदेन में एक शख्स की हत्या
मृतक के बेटे ने पड़ोसी से लिया था उधार, आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली। न्यू उस्मानपुर में मंगलवार सुबह 2,000 रुपये के लेनदेन की बात को लेकर हरीराम (53) की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पड़ोसी मनोज को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, न्यू उस्मानपुर के ब्रह्मपुरी निवासी हरीराम का बेटा रवि (22) ड्राइंग फाइल बनाने का काम करता है। रवि के साथ आरोपी भी काम करता है। तीन साल पहले रवि ने मनोज से 25,000 रुपये उधार लिए थे। रवि के मुताबिक, वह हर महीने 1,000-2,000 रुपये देकर उधार चुका रहा था। अब सिर्फ 2,000 रुपये देने थे। मंगलवार को मनोज रुपये लेने रवि के घर पहुंचा। रवि ने 26 अगस्त तक देने बात कही। मनोज रुपये लेने पर अड़ गया। इस पर मनोज और हरीराम में कहासुनी हो गई। आरोपी उस समय चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद लौटा और पीट-पीटकर हरीराम को अधमरा कर दिया। परिजन हरीराम को पास के अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।