{"_id":"5b7d98f342c79246560429cc","slug":"15349578011-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर पर युवकों ने राड से किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडरेज में दिल्ली पुलिस इंस्पेक्टर पर युवकों ने राड से किया हमला
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोडरेज में पुलिस इंस्पेक्टर पर हमला
मंगलवार रात को ख्याला इलाके में हुई वारदात
पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
नई दिल्ली। ख्याला इलाके में कार टच होने पर सेंट्रो सवार तीन लोगों ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर पूरन चंद (45) पर रॉड से हमला कर दिया। लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी भाग गए। घायल इंस्पेक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, विष्णु गार्डन निवासी पूरन चंद मंगलवार रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वैगन आर कार से घर जा रहे थे। ख्याला स्कूल गेट के पास सामने से तेज रफ्तार से आ रही सेंट्रो को देखकर उन्होंने अपनी कार रोककर उसे जाने के लिए जगह दी। इसी दौरान वैगन आर से सेंट्रो का पिछला हिस्सा टच हो गया। इस पर सेंट्रो सवार तीनों ने इंस्पेक्टर के कार की चाबी निकाल ली। चाबी निकालने का कारण पूछने पर आरोपियों ने रॉड से पूरन चंद पर हमला कर दिया। ब्यूरो