फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   जेल से संचालित है सरिये का गोरखधंधा, सात गिरफ्तार

जेल से संचालित है सरिये का गोरखधंधा, सात गिरफ्तार

Sun, 19 Aug 2018 10:56 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
जेल से संचालित है सरिये का गोरखधंधा, सात गिरफ्तार
गाजियाबाद, बाजपुर उत्तराखंड, प्रतापगढ़ और इलाहाबाद के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

फोटो -

सरिया चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 7 धरे
- पुलिस का दावा सुंदर भाटी के इशारे पर करते थे सरिया चोरी व लूटपाट
- दो ट्रक समेत 50 लाख का सरिया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र में सरिया चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक में लदा चोरी का सरिया बरामद किया। बरामद सरिये की कीमत करीब 50 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी सुंदर भाटी के गुर्गे हैं और उसी के इशारे पर सरिया चोरी का गोरखधंधा चलाते थे। मामले में मुख्य आरोपी अजब सिंह फरार है। वह धर्मकांटा चलाता है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी अनिल शाही ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर विशाल एंटरप्राइजेज (धर्मकांटा) रोजा गोल चक्कर के पास से रविवार को सात सरिया चोरों को गिरफ्तार किया गया। सातों की पहचान सोनू कुमार, प्रभुदयाल दोनों विजय नगर गाजियाबाद, मुसरफ बाजपुर उत्तराखंड, बस बहादुर यादव, केशव प्रसाद दोनों प्रतापगढ़, श्रीनाथ और विजय सिंह दोनों मूलरूप से इलाहाबाद के रहने वाले हैं और फिलहाल विशाल इंटरप्राइजेज (धर्मकांटा) पर काम करते हैं। आरोपियों के कब्जे से 8 बंडल सरिया और दो ट्रक बरामद किए गए हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी जेल में बंद सुंदर भाटी के गुर्गें हैं।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि धर्मकांटा संचालक अजब सिंह के सुंदर भाटी से तार जुड़े हैं और उसी के इशारे पर सरिया चोरी का गोरखधंधा क्षेत्र में संचालित हो रहा था। गिरोह निर्माणाधीन साइट पर जाने वाले सरिये को चालक की मिलीभगत से चोरी कर लेते या फिर चालक को मारपीटकर लूट लेते हैं। इसके बाद लूटे गए माल की बिक्री कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed