फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   झपटमारी करने वाले जय-वीरू को पुलिस ने दबोचा

झपटमारी करने वाले जय-वीरू को पुलिस ने दबोचा

Sun, 19 Aug 2018 09:52 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
झपटमारी करने वाले जय-वीरू को पुलिस ने दबोचा
झपटमारी करने वाले जय-वीरू काबू
विज्ञापन

- पुलिस ने किया नौ मामले सुलझाने का दावा, दो सोने की चेन और दो बाइक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिले के स्पेशल स्टाफ ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले जय-वीरू की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से नौ मामले सुलझाने का दावा किया है। बदमाशों के पास से दो सोने की चेन, एक चोरी की बाइक और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की है। पकड़े गए बदमाशों पर पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान छावला निवासी बलराज उर्फ वीरू (32) और अजय उर्फ जय (26) के रूप में हुई है। 17 अगस्त को शशि सिंह नाम के शख्स ने झपटमारी की शिकायत की। उसने बताया कि वह खरीदारी के लिए नजफगढ़ बाजार गया था। जहां बाइक सवार दो बदमाश उसकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मिला, जिसमें बदमाश वारदात करते हुए दिखे। बदमाश यामाहा बाइक पर सवार थे। 18 अगस्त को पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में इस्तेमाल यामाहा बाइक पर सवार दो बदमाश ककरौला रोड पर देखे गए हैं। पुलिस ने जल बोर्ड कार्यालय के पास घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के निशानदेही पर डाबड़ी इलाके से चुराई गई एक पल्सर बाइक मिली। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि दोनों बदमाश नशे के आदी हैं और नशे के लिए वारदात को अंजाम देते हैं। वारदात के बाद अजय बाइक को 120 किलोमीटर की स्पीड से चलाता था। अजय पर 10 मामले दर्ज हैं, जबकि बलराज पर 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed