फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर छात्रों पर जानलेवा हमला

अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर छात्रों पर जानलेवा हमला

Sun, 19 Aug 2018 10:00 PM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर छात्रों पर जानलेवा हमला
अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर छात्रों पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


नई दिल्ली। मॉडल टाउन के विजय नगर इलाके में शनिवार देर रात छात्रा पर अभद्र टिप्पणी का विरोध करने पर अन्य चार लड़कों ने छात्रों पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। कार्रवाई नहीं होने पर नाराज छात्रों ने रविवार को पुलिस के खिलाफ हंगामा किया। उसके बाद पुलिस ने कार्रवाई कर पांच आरोपियों गुड़मंडी निवासी गौतम सोनकर, खिलौना बाग निवासी कुंदन, प्रियदर्शनी विहार निवासी आयुष भाटिया, न्यू गुप्ता कालोनी निवासी मनीष और राणा प्रताप बाग निवासी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी पवन अब भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

विजय विहार निवासी अंकित पांडे स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा है। अंकित अपने दोस्त सुमित वर्मा, अमन, ऋषभ व एक छात्रा के साथ विजय विहार स्थित जनरल स्टोर पर खड़ा था। रात करीब 12 बजे जैसे ही छात्र लौटने लगे बीयर पी रहे चार अन्य लड़कों ने छात्रा पर अभद्र टिप्पणी कर दी। अंकित और उसके दोस्तों ने विरोध किया तो आरोपियों ने फोन कर अपने दो दोस्तों को बुला लिया। आरोप है कि बाइक से दो और आरोपी लाठी-डंडे और पिस्टल लेकर मौके पर आ गए। इसके बाद आरोपियों ने अंकित, सुमित, ऋषभ और अमन पर हमला कर दिया। मारपीट में अंकित का सिर लहूलुहान हो गया। हमलावरों ने पीड़ित छात्रों पर पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ितों की ओर से कई बार फोन करने के बाद भी पुलिस काफी देर से मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के जरिए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed