फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पूर्व प्रधानमंत्री को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मामला दर्ज

पूर्व प्रधानमंत्री को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मामला दर्ज

Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री को फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर मामला दर्ज
अन्य संस्करणों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

--

फेसबुक पर पूर्व प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी
- भाजपा कार्यकर्ताओं ने जेवर कोतवाली में दर्ज कराया मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
जेवर। सोशल मीडिया में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया है। फेसबुक पर अलीम अहमद की आईडी से बाबरी मस्जिद का जिक्र करते हुए पूर्व पीएम के अलावा, पूर्व डिप्टी पीएम, पूर्व सीएम और मौजूदा पीएम को भी अपशब्द कहे गए हैं। अभद्र टिप्पणी से नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक के खिलाफ जेवर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के बाद फेसबुक पर अलीम अहमद नाम की आईडी से एक अभद्र भाषा लिखी पोस्ट डाली गई। इसमें पूर्व प्रधानमंत्री के साथ-साथ पूर्व डिप्टी पीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, राजस्थान के गवर्नर कल्याण सिंह और मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में अमर्यादित भाषा इस्तेमाल की गई है। लोगों ने पोस्ट करने वाले को जमकर उलाहना दी।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार सुबह भाजपा के जेवर मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा मीडिया प्रभारी मोनू गर्ग के नेतृत्व में बड़ी तादाद में कार्यकर्ता जेवर कोतवाली पहुंचे और फेसबुक के माध्यम से समस्त भारतवासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी। पुलिस ने संजीव शर्मा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आईटी सेल को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाट्स एप ग्रुप में वाजपेयी पर की अभद्र टिप्पणी
दनकौर। एक व्हाट्स एप ग्रुप में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी पर एक कथित नेता के अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। मामले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम कोतवाली पुलिस को शिकायत दी है। भाजपा के मंडल महामंत्री राजेंद्र योगी ने बताया कि शुक्रवार को दनकौर के एक व्हाट्स एप ग्रुप में कस्बा निवासी कथित नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। ग्रुप में शामिल सभी लोगों ने उसका विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम दनकौर कोतवाली में इसकी शिकायत दी है। कार्यकर्ताओं को कहना है यदि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वह आंदोलन करेंगे। दनकौर कोतवाली प्रभारी फरमूद अली पुंडीर का कहना है कि शिकायत के आधार पर नंबर की जांच की जा रही है। जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed