{"_id":"5b786a6842c792466408bdbf","slug":"153461820710-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया गेट पर - धार्मिक ग्रंथों व संविधान की प्रति जाने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंडिया गेट पर - धार्मिक ग्रंथों व संविधान की प्रति जाने वाले दो गिरफ्तार
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक ग्रंथों व संविधान की प्रति जाने वालों को जेल भेजा
15 अगस्त को इंडिया गेट पर दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा था
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । इंडिया गेट पर 15 अगस्त को धार्मिक ग्रंथ व संविधान की प्रति जलाते पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था। तिलक मार्ग थाना पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेशकर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपियों की पहचान उधमपुर, जम्मू कश्मीर निवासी मदनलाल (19) व बुलंदशहर यूपी निवासी शकील (34) के रूप में हुई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनो आरोपी 15 अगस्त की शाम को इंडिया गेट पहुंचे थे। ये मानसिंह रोड वाली इंडिया गेट की साइड पर धार्मिक ग्रंथ बाइबिल, कुरान, गीता, गुरुग्रंथ साहिब और संविधान की प्रति जला रहे थे। इस दौरान पर मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। मदन को पुलिस के जवानों ने और शकील को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। दोनों को तिलक मार्ग थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपियों का कहना था कि धार्मिक ग्रंथ व संविधान जलाने से देश में धार्मिक सौहार्द पैदा होगा। उन्हें संविधान में कोई विश्वास नहीं है। धार्मिक माहौल को बिगाड़ने के लिए धार्मिक ग्रंथ जिम्मेदार हैं, इसलिए उन्होंने इनमें आग लगा दी। पुलिस के अनुसार मदनलाल अपने घर से भागकर आया था। दिल्ली में उसकी शकील से दोस्ती हो गई थी। दोनों ललित होटल में वेटर की नौकरी करते थे। गौरतलब है कि इससे पहले संसद मार्ग थाना पुलिस ने 10 अगस्त को संविधान की प्रति जलाने के आरोप में फरीदाबाद निवासी दीपक गौड़ को गिरफ्तार किया था।