फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक इंस्टीट्यूट संचालक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक इंस्टीट्यूट संचालक गिरफ्तार

Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक इंस्टीट्यूट संचालक गिरफ्तार
शिक्षिका से चार साल तक किया दुष्कर्म
विज्ञापन


- आरोपी इंस्टीट्यूट संचालक गिरफ्तार
- पीड़िता की बनाई थी अश्लील क्लिप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षिका से चार साल तक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने शिकायत की बात कही तो आरोपी मंदिर में ले जाकर शादी कर लिया। फिर साथ रहने के दौरान गर्भवती हो गई तो आरोपी ने युवती का गर्भपात करा दिया। इसी बीच पुलिस उसे उठा ले गई। पूछताछ में पता चला कि आरोपी शादीशुदा है और उसके बच्चे भी है। अब पीड़िता की शिकायत पर नरेला थाना पुलिस ने अलीपुर के इंस्टीट्यूट संचालक कपिल आर्य को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार एक सप्ताह पहले पीड़िता ने अलीपुर इलाके में इंस्टीट्यूट चलाने वाले कपिल आर्य पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर शिकायत की। महिला ने बताया कि मार्च 2014 में एक दिन कपिल ने कर्मचारियों को बहाने से बाहर भेज दिया और उसके साथ संस्थान में ही दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो और क्लिप बना ली। इसके बाद वह फोटो व क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की बात कही तो आरोपी फरीदाबाद स्थित मंदिर में ले जाकर उसके गले में माला पहनाकर शादी कर ली। उसके बाद से दोनों नरेला में साथ रहने लगे। अक्तूबर 2017 में वह गर्भवती हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसकी पिटाई कर गर्भपात करा दिया। इसी बीच एक दिन पुलिस कपिल को अपने साथ ले गयी। तब पता चला कि वह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि 12 अगस्त की सुबह कपिल घर आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसने अपने कुछ दोस्त के आने की बात कही। उसने धमकी दी कि वह विरोध नहीं करेगी। पीड़िता ने अपने परिवार वालों को इस बात की जानकारी दी और फिर पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। पुलिस ने शिकायत पर महिला का मेडिकल करवाया और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed