फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   पारवारिक लेनदेन में मौसेरे भाई का कान काटा

पारवारिक लेनदेन में मौसेरे भाई का कान काटा

Fri, 17 Aug 2018 11:32 PM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पारवारिक लेनदेन में मौसेरे भाई का कान काटा
पारिवारिक लेनदेन में मौसेरे भाई का कान काटा
विज्ञापन

जेवर। मौहवलीपुर गांव में शुक्रवार शाम दो मौसेरे भाईयों में लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। दोनों तरफ से मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान एक भाई ने दूसरे का कान मुंह से काटकर अलग कर दिया। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दिनेश ने बताया कि अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के मौर गांव निवासी मौसा और मौसी की मृत्यु के बाद उसने मौसेरे भाई सतेंद्र व उसकी बहन को अपने घर पर रख लिया। कुछ समय पहले दिनेश ने बहन की शादी की। शादी में खर्च के हिसाब को लेकर सतेंद्र व दिनेश में विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान सत्येंद्र ने उसका कान काट लिया। वहीं, सत्येंद्र ने बताया कि विवाद में दिनेश ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। बचने का कोई रास्ता नहीं दिखने पर उसने दिनेश को दांतों से काट लिया, जिससे उसका कान अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जेवर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। फिलहाल, पुलिस दोनों पर कार्रवाई की तैयारी कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed