{"_id":"5b6c6b284f1c1b923e8b6147","slug":"15338319688-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत कर्नल पर घरेलू सहायिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत कर्नल पर घरेलू सहायिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
Updated Thu, 09 Aug 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कर्नल पर घरेलू सहायिका ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप
- पुलिस बोली, 70 वर्षीय है आरोपी, जांच के बाद होगी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा।
कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक सोसायटी निवासी 70 साल के सेवानिवृत्त कर्नल पर घरेलू सहायिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पीड़िता कार्रवाई की मांग को लेकर कई घंटे तक कासना कोतवाली में बैठी रही। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
कासना कोतवाली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र की एक पॉश सोसायटी में 70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्नल रहते हैं। उनके घर में काम करने वाली सहायिका कुछ दिनों पहले अपने घर छुट्टी पर चली गई थी। जिस पर कर्नल ने सोसाइटी के गार्ड से कहकर एक अन्य घरेलू सहायिका को कुछ दिनों तक अपने घर पर काम के लिए बुला लिया था। आरोप है कि बुधवार की शाम सहायिका काम करने कर्नल के घर पहुंची तो कर्नल शराब पी रहे थे।
सहायिका खाना बनाने रसोई में पहुंची तो कर्नल से वहां पहुंचकर छेड़छाड़ की। पीड़िता शोर मचाकर घर से बाहर निकल आई और परिजन को सूचना दे दी। बृहस्पतिवार को पीड़िता रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गई। कासना कोतवाली प्रभारी आजाद सिंह तोमर ने बताया कि पीड़ता की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कर्नल एवं सोसाइटी के गार्ड को भी पूछताछ के लिए कोतवाली बुलाया गया है।