{"_id":"5b674b974f1c1b096a8b5710","slug":"15334962081215-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर में मरे मिले 15 मवेशी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कंटेनर में मरे मिले 15 मवेशी
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनर में मरे मिले 15 मवेशी
नई दिल्ली। वसंत कुंज (साउथ) इलाके में कंटेनर के भीतर मरे हुए गोवंश के 15 मवेशी मिले हैं। शनिवार शाम एनएच-8 के नजदीक खड़े एक कंटेनर से बदबू आने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने कंटेनर खोला तो भीतर कई मवेशी मृत पड़े थे। पुलिस ने मवेशी पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कंटेनर का चालक और हेल्पर फरार हैं। पुलिस को आशंका है कि मवेशी की तस्करी की जा रही थी। कंटेनर के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसके मालिक की पहचान की जा रही है।
पूर्व विधायक के कार्यालय में चोरी
नई दिल्ली। करावल नगर के पूर्व विधायक हसन अहमद के कार्यालय में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने कार्यालय से लाखों के सामान की चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह कार्यालय के पास रहने वाले रहम इलाही ने कार्यालय में काम करने वाले हामिद अली को फोन कर बताया कि कार्यालय का ताला टूटा हुआ है। हामिद अली कार्यालय पहुंचा। जहां उसने सारा सामान बिखरा देखा। कार्यालय में रखे दो लैपटॉप, एलईडी टीवी, माइक और लेटर पैड गायब पाया। उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।