{"_id":"5b6498c84f1c1b8d3e8b4eef","slug":"153331936114-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में रुपये जमा करने के बजाए करोड़ों का गबन करने वाले दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में रुपये जमा करने के बजाए करोड़ों का गबन करने वाले दो गिरफ्तार
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करोड़ों रुपये का गबन करने वाले दो गिरफ्तार
नई दिल्ली। राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने एटीएम में रुपये जमा करने के बजाए करोड़ों रुपये के गबन करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 64 लाख रुपये बरामद कर लिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर उनसे पूछताछ कर आगे की जांच कर रही है। पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि एसआईएस कैश सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एटीएम में कैश डालने का काम करती है। शिकायत में उसने अपने दो कर्मचारी मनीष और सतपाल पर करोड़ों रुपये का गबन करने का आरोप लगाया। शिकायत में उसने बताया कि गत 27 जुलाई को कर्मचारियों को कंपनी की ओर से एटीएम में जमा करने के लिए एक करोड़ 84 लाख रुपये दिए थे, लेकिन कर्मचारियों ने एक करोड़ 19 लाख रुपये जमा नहीं किए। ब्यूरो