फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   बेटी पैदा होने के शक में पत्नी को पीटकर घर से निकाला

बेटी पैदा होने के शक में पत्नी को पीटकर घर से निकाला

Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
बेटी पैदा होने के शक में पत्नी को पीटकर घर से निकाला
लोनी गाजियाबाद के लिए उपयोगी
विज्ञापन


बेटी पैदा होने के शक में गर्भवती को पीटकर घर से निकाला
आरोपी पति ने बीड़ी से भी जलाया, ससुराल पक्ष से बदसलूकी
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के नई बस्ती गांव में शुक्रवार को बेटी पैदा होने के शक में गर्भवती पत्नी को पीट पीटकर घर से निकालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने बीचबचाव कर मामला सुलझाने आए ससुराल पक्ष के लोगों से भी गालीगलौज कर उन्हें भगा दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। दादरी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी निवासी मेहराजुद्दीन ने बेटी रेशमा का निकाह दस महीने पहले नई बस्ती गांव के सलमान से करवाया था। आरोपी पति निकाह के बाद से ही एक लाख रुपये दहेज की मांग करने लगा था। कई बार रिश्तेदारों के साथ पंचायत कर मामले को सुलझाया गया। आरोपी की पत्नी गर्भवती है, डिलीवरी का समय भी नजदीक है। आरोप है कि करीब तीन दिन पहले सलमान किसी दाई को लेकर आया। दाई ने महिला को देखकर बताया कि उसे बेटी होगी। आरोप है कि सलमान भड़क गया, उसके साथ मारपीट की और बीड़ी से शरीर जलाकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं, धमकी दी कि अगर उसे बेटी पैदा हुई तो जान से मार देगा। पड़ोसी ने महिला के साथ अत्याचार होता देख मायके वालों को फोन कर दिया। शुक्रवार को जब मायके वाले पहुंचे तो आरोपी ने उन्हें भी भगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed