{"_id":"5b61f6a14f1c1b096a8b4ac7","slug":"1533146779111-72-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम में कैश डालने वाली निजी कंपनी के 1.72 करोड़ लेकर फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम में कैश डालने वाली निजी कंपनी के 1.72 करोड़ लेकर फरार
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम में कैश डालने वाली निजी कंपनी
के दो कर्मचारी 1.72 करोड़ लेकर फरार
- निजी कंपनी एसआईएस (सिस) ने प्रबंधक ने राजौरी गार्डन थाने में दी शिकायत
- 27 जुलाई को 13 एटीएम में कैश डालने के लिए 1.84 करोड़ लेकर निकले थे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में एटीएम में कैश डालने वाली निजी कंपनी एसआईएस (सिस) के दो कर्मचारी 1.72 करोड़ रुपये लेकर फुर्र हो गए। कंपनी के अधिकारियों को जांच के बाद जब इतनी बड़ी रकम के गायब होने का पता चला तो उनके होश उड़ गए। मामले की सूचना मंगलवार को पुलिस को दी। छानबीन के बाद राजौरी गार्डन थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस दोनों कर्मचारी मनीष व सतपाल की तलाश कर रही है। पुलिस की कई टीमों को उनकी तलाश में लगाया गया है।
पुलिस के मुताबिक, राजौरी गार्डन इलाके में सिस कंपनी का क्षेत्रीय कार्यालय है। सिस एटीएम में नगदी डालने, बैंक और अन्य जगहों के लिए नगदी भेजने का काम करती है। 27 जुलाई को एटीएम में कैश डालने के लिए कर्मचारी सतपाल और मनीष ने दफ्तर से 1.84 करोड़ रुपये निकलवाए थे। इनको दिल्ली के विभिन्न इलाकों में करीब 13 एटीएम में कैश डालना था। इन लोगों ने अलग-अलग एटीएम में कुछ रुपये ही जमा कराए। अगले दिन दोनों दफ्तर नहीं आए। अधिकारी ने जब सतपाल को कॉल की तो उसने बताया कि वह आगरा में है, जबकि मनीष ने दफ्तर आने की बात कही, लेकिन वह नहीं पहुंचा। बाद में उसका फोन पहुंच से बाहर हो गया। 29 जुलाई को मनीष के भाई ने बताया कि वह दुर्घटना का शिकार होकर अस्पताल में भर्ती है। लेकिन वहां भी नहीं मिला। 0
30 जुलाई को अधिकारी मनीष के घर पहुंचे तो पता चला कि मनीष अवैध हथियार के मामले में जेल चला गया है। अधिकारियों ने नकदी का हिसाब-किताब लगाया तो एटीएम से करीब 1.72 करोड़ 78 हजार रुपये गायब थे। मनीष और सतपाल दोनों ही गायब हो गए। रुपये गायब होने का पता चलते ही अधिकारियों ने मंगलवार को मामले की सूचना पुलिस को दी।