{"_id":"5b61ee6d4f1c1ba33e8b48e9","slug":"15331446697-ashram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी ने कारोबारी पर डाला तेजाब, कारोबारी का चेहरा झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी ने कारोबारी पर डाला तेजाब, कारोबारी का चेहरा झुलसा
Updated Wed, 01 Aug 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कारोबारी पर पड़ोसी ने डाला तेजाब, चेहरा झुलसा
- केवल पार्क, आजादपुर में हुई वारदात, पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में मंगलवार रात पड़ोसी युवक ने कारोबारी पर तेजाब डाल दिया। वारदात में कारोबारी की आंख और चेहरा झुलस गया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। क्राइम टीम ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। पीड़ित अतुल श्रीवास्तव परिवार के साथ केवल पार्क, आजादपुर में रहता है। उसका प्रॉपर्टी का कारोबार है। अतुल भूतल पर रहते हैं, जबकि इनकी पहली मंजिल पर संजय रहता है। मंगलवार देर रात आरोपी ने अतुल का दरवाजा खटखटाया। अतुल ने खिड़की से झांककर आने की वजह पूछी तो आरोपी ने डिब्बे में लिया तेजाब उसकी ओर उछाल दिया। अतुल दर्द से झटपटाने लगा। आरोपी वहां से भाग गया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हमले के पीछे कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।