फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   यूपी पुलिस का फरार सिपाही आगरा से गिरफ्तार

यूपी पुलिस का फरार सिपाही आगरा से गिरफ्तार

Mon, 30 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस का फरार सिपाही आगरा से गिरफ्तार
नोट: खबर अलीगढ़ और आगरा के लिए भी उपयोगी है
विज्ञापन


यूपी पुलिस का फरार सिपाही आगरा से गिरफ्तार
- एक करोड़ की फिरौती के लिए एलआईसी एजेंट की हत्या का मामला
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में 18 जुलाई को एक करोड़ रुपये की फिरौती के लिए एलआईसी एजेंट प्रेम कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे यूपी पुलिस के सिपाही को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सर्वेश कुमार के रूप में हुई है। वह अलीगढ़ के बन्नादेवी थाने में तैनात था। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने सर्वेश को बर्खास्त करने की सिफारिश यूपी पुलिस के अधिकारियों से की है। मामले में गिरफ्तार आरपीएफ जवान अजय की पत्नी शिवानी अब भी फरार है। उधर, प्रेम कुमार को न्याय दिलवाने के लिए सोमवार शाम को उसके परिवार व एलआईसी एजेंटों ने कनॉट प्लेस जोनल ऑफिस से जंतर-मंतर के बीच कैंडल मार्च निकाला।

उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल अजय की पत्नी शिवानी की तलाश की जा रही है। बता दें कि गत 18 जुलाई को एक करोड़ रुपये की पॉलिसी कराने के नाम पर आरपीएफ जवान अजय और यूपी पुलिस के सिपाही सर्वेश ने एलआईसी एजेंट प्रेम कुमार की हत्या कर दी थी। बाद में उसका शव एक बक्से में डालकर इटावा स्थित गंग नहर में फेंक दिया गया था। इस मामले में फरार चल रहे सर्वेश को भी सोमवार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed