फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   न्यू अशोक नगर में स्कूटी सवार युवक को गोली मारी, गंभीर

न्यू अशोक नगर में स्कूटी सवार युवक को गोली मारी, गंभीर

Mon, 30 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
न्यू अशोक नगर में स्कूटी सवार युवक को गोली मारी, गंभीर
न्यू अशोक नगर में स्कूटी सवार युवक को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

-गैंगस्टर अनिल दुजाना के खिलाफ एक मामले में गवाह है पीड़ित, पुलिस को आशंका उसी वजह से मारी गई गोली
-पुलिस ने किया हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में सोमवार शाम तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद पीड़ित संदीप नागर को नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो ग्रेटर नोएडा के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के खिलाफ दर्ज एक मामले में संदीप गवाह था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसी वजह से संदीप को गोली मारी गई। हालांकि जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इसकी पुष्टि नहीं कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपसी रंजिश की वजह से उसे गोली मारी गई। हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक संदीप परिवार के साथ मयूर विहार फेज-3 में रहता है। उसके घर के पास ही जनरल स्टोर है। सोमवार शाम करीब 7.00 बजे वह स्कूटी से घर लौट रहा था। इस बीच तीन बदमाशों ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। न्यू अशोक नगर में बदमाशों ने उस पर अचानक गोलियां बरसा दीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने तीन-चार राउंड गोलियां चलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed