फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   नक्सलियों को इंसास व एसएलआर केकारतूस सप्लाई करता था

नक्सलियों को इंसास व एसएलआर केकारतूस सप्लाई करता था

Tue, 24 Jul 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
नक्सलियों को इंसास व एसएलआर केकारतूस सप्लाई करता था
पुलिस के हत्थे चढ़ा कारतूस सप्लायर
विज्ञापन

-नक्सलियों को इंसास व एसएलआर के कारतूस सप्लाई करता था
-स्पेशल सेल ने 407 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने महाराष्ट्र में नक्सलियों को कारतूस सप्लाई करने वाले मास्टर को दिल्ली के शांति वन के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सलियों को इंसास और एसएलआर जैसे आधुनिक हथियारों के कारतूस सप्लाई करता था। आरोपी के पास से अलग-अलग बोर के 407 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी एक प्राइवेट स्कूल में मास्टर था। स्कूल बंद होने के बाद वह अवैध हथियारों की सप्लाई करने लगा था।
स्पेशल सेल पुलिस अधिकारियों के अनुसार आर्म्स सप्लायर रामकृष्ण सिंह की गिरफ्तारी से नक्सलियों को हथियार व कारतूस सप्लाई करने के सोर्स के बारे में पता लग सकता है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों को अब तक करीब 15 हजार कारतूस सप्लाई कर चुका है। स्पेशल सेल डीसीपी प्रमोद कुशवाह के अनुसार करीब दो महीने से सूचना मिल रही थी कि बिहार व पश्चिमी उत्तरप्रदेश के बदमाश नक्सलियों को अवैध हथियार सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के बाद इंस्पेक्टर सुभाष वत्स व अजय कुमार की विशेष टीम बनाई गई। स्पेशल सेल की टीम ने 24 मई को फिरोजाबाद, यूपी निवासी आर्म्स सप्लायर धीरेन्द्र को 95 कारतूस व अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। धीरेन्द्र ने बताया कि वह अवैध कारतूस भोजपुर, आरा बिहार निवासी मास्टर को सप्लाई करता था। मास्टर गढ़चिरौली इलाके में नक्सलियों को सप्लाई करता है। जांच में मास्टर का पूरा नाम रामकृष्ण सिंह (55) पता लगा। पुलिस टीम को 12 जुलाई को सूचना मिली थी कि रामकृष्ण शांतिवन दिल्ली में कारतूसों की खेप के साथ आएगा। इंस्पेक्टर सुभाष वत्स की टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से 407 कारतूस बरामद किए गए। इनमें से 60 कारतूस इंसास राइफल के, 107 कारतूस एलएसआर के .315 बोर के 80 और 7.65 बोर के 160 कारतूस हैं।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल में मास्टर था
बी.कॉम डिग्री होल्डर रामकृष्ण सिंह वर्ष 2015 से अवैध हथियारों की सप्लाई कर रहा है। इससे पहले वह एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था। स्कूल बंद होने के बाद वह मुंगेर, बिहार के एक आर्म्स सप्लायर के संपर्क में आया। वह मुंगेर से अवैध हथियार लाकर बिहार व पश्चिमी उत्तरप्रदेश के बदमाशों को सप्लाई करता था। वर्ष 2015 में उसे बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कारतूस बिहार से लाता था
आरोपी ने बताया कि वह इंसास व एसएलआर जैसे हथियारों के कारतूस भोजपुर, बिहार से लाता था। वह नक्सलियों को अब तक करीब 15 हजार कारतूस सप्लाई कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed