फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

पलवल। अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 31 वर्षीय बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजय के अनुसार पलवल के गांव रसूलपुर निवासी विक्रम सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भाई विरेंद्र पलवल के गांव प्लाया स्थित निजी कंपनी में काम करता था। गत 22 जनवरी को प्रतिदिन की तरह विरेंद्र बाइक पर सवार होकर कंपनी से घर आ रहा था। जब वह गांव ताराका के पास पहुंचा तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे विरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।


घर में घुसकर महिला व उसके बेटों से की मारपीट
पलवल। कैंप थाना क्षेत्र अंतर्गत घर में घुसकर महिला व उसके दो बेटों पर लाठी-डंडे से हमला करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर छह नामजद व दर्जनभर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजीत के अनुसार पलवल के इस्लामाबाद निवासी लालाराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि नव वर्ष पर पड़ोस में रहने वाले ओमप्रकाश, मुन्ना, प्रदीप, कुलदीप, कालू व मनोज देर रात को तेज आवाज में डीजे बजा रहे थे। पीड़ित के पुत्र ने उक्त लोगों का विरोध किया और बिजली की तार को हटा दिया। इसी बात की रंजिश रखते हुए उक्त सभी लोग अपने दर्जनभर साथियों के साथ 20 जनवरी को पीड़ित के घर पहुंच गए और लाठी-डंडा व तलवार से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित की पत्नी चंदरवती व पुत्र जगत, दिनेश घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed