{"_id":"5b562af34f1c1b50748b6c62","slug":"153237374312-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद मकान से जेवरात और नकदी चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद मकान से जेवरात और नकदी चोरी
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
बंद मकान से जेवरात और नकदी चोरी
दादरी। सरिता विहार कॉलोनी के बंद मकान से 38 हजार की नकदी व लाखों के जेवरात चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। परिवार मकान बंद करके वैष्णो देवी के दर्शन को गया हुआ था। पड़ोसी ने मकान मालिक को चोरी की सूचना फोन पर दी थी। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है।
कोतवाली दादरी क्षेत्र के चिटहेरा गांव के पास सरिता विहार कॉलोनी के रहने वाले प्रमोद पाठक ग्रेटर नोएडा की निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। तीन महीने पहले ही कॉलोनी में मकान बनाकर गृह प्रवेश किया था। 18 जुलाई को परिवार के साथ वैष्णो देवी दर्शन को गए थे। पड़ोसी ने 21 जुलाई को घर का ताला टूटा देखकर मकान मालिक को कॉल करके सूचना दी। पीड़ित चोरी की सूचना पाकर वापस घर पहुंचा। मकान मालिक ने बताया कि चोर 38 हजार की नकदी और करीब दो लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। पीड़ित ने चोरी की तहरीर पुलिस को दे दी है। कोतवाली दादरी के प्रभारी मुनीष चौहान ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। ब्यूरो