फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   स्कूल की छात्राओं के सामने करता था अश्लील हरकत,गिरफ्तार

स्कूल की छात्राओं के सामने करता था अश्लील हरकत,गिरफ्तार

Tue, 24 Jul 2018 12:40 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की छात्राओं के सामने करता था अश्लील हरकत,गिरफ्तार
छात्राओं के सामने अश्लील
विज्ञापन

हरकत करने वाला गिरफ्तार
- स्कूल के गार्डों और मैनेजमेंट कमेटी के लोगों ने पकड़कर की धुनाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। विवेक विहार इलाके में एक युवक 20 दिन से स्कूली छात्राओं को देखकर उनके सामने अश्लील हरकतें कर रहा था। परेशान छात्राओं ने इसकी शिकायत स्कूल मैनेजमेंट से की। इत्तफाक से सोमवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग चल रही थी। बच्चियों की शिकायत पर स्कूल के गार्ड्स की मदद से आरोपी धर्म सिंह उर्फ विक्की को दबोच लिया गया। जमकर धुनाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, विवेक विहार इलाके में सर्वोदय कन्या विद्यालय की छात्राओं ने बताया कि आरोपी स्कूल के सामने वाले पार्क में सुबह व दोपहर के समय खड़ा मिलता था। आते-जाते समय वह लड़कियों को देखकर अश्लील इशारे करता था। यहां तक कई बार उसने लड़कियों से छेड़छाड़ भी की। छात्राओं ने तभी स्कूल को इसकी शिकायत दे दी थी। तभी से उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे थे। सोमवार को आरोपी के पार्क में होने का पता चला तो दबोच लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed