{"_id":"5b53733f4f1c1bee748b52ac","slug":"15321956432-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के घर ताला तोड़कर नकदी-आभूषण चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के घर ताला तोड़कर नकदी-आभूषण चोरी
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
घर का ताला तोड़कर नकदी-आभूषण चोरी
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा-1 निवासी अधिवक्ता मीनू सिंह के घर का ताला तोड़कर चोरों ने 1.80 लाख रुपये नकद और लाखों रुपये सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। मामले की तहरीर कासना कोतवाली पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कासना कोतवाली में दी गई तहरीर में अधिवक्ता मीनू सिंह ने कहा है कि वह 20 जुलाई को वह सूरजपुर स्थित कोर्ट गईं थीं। उसी दौरान चोर उनके मकान का ताला तोड़कर 1.80 लाख रुपये नकद, सोने की छह अंगूठी, चार चेन, एक मंगल सूत्र, पायल, चार जोड़ी झुमका, सोने के कंगन आदि चोरी कर ले गए। कोर्ट से वापस लौटने पर उन्हें वारदात की जानकारी मिली। इसके बाद उन्होंने कासना कोतवाली पुलिस को सूचना दी। कासना पुलिस का कहना है कि जल्द चोरों का पता लगाकर वारदात का खुलासा किया जाएगा। ब्यूरो