{"_id":"5b5359ed4f1c1bee748b5249","slug":"15321891612031-grnoida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टिकट और महिला कोच में यात्रा करते 31 पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना टिकट और महिला कोच में यात्रा करते 31 पकड़े
Updated Sat, 21 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली और अलीगढ़ के ध्यानार्थ
-
बगैर टिकट और महिला कोच में यात्रा करते 31 पकड़े
दादरी। दादरी रेलवे स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान रेलवे पुलिस ने महिला कोच में यात्रा कर रहे और बगैर टिकट के ट्रेन पर सवार 31 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक दादरी रेलवे स्टेशन पर रेलवे मजिस्ट्रेट अभिषेक कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में अलीगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली लोकल पैसेंजर ट्रेनों में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान आरपीएफ भी साथ में थी। लोकल पैसेंजर ईएमयू ट्रेन जो अलीगढ़ से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 64103, 64167 और 64105 के महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करने के मामले में 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं ट्रेनों की छत पर अवैध रूप से यात्रा करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार का कहना है कि पकड़े गए सभी लोगों केा रेलवे एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की गई है। ब्यूरो